CrPC 239 Discharge Application format for 498A/406 and various sections
CrPC 239 Discharge Application format for 498A and various sections यह बहुत बार सवाल उठा करते है क्या 239 डिस्चार्ज की एप्लीकेशन हमें लगानी चाहिए या नहीं ? मेरे अनुभव से ऐसे बहुत से मुकदमे है, जहां ज्यादातर लोगों को सफलता नहीं मिलती है या मिलती भी हैं तो कुछ सगे संबंधियों के नाम हटा दिए जाते हैं या फिर 406 के आरोपों से मुक्त कर दिया जाता है। मगर कई तारीखों के बाद भी ट्रायल तब भी झेलना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर कई साल इस एप्लीकेशन को निर्णय तक आने में लग जाते हैं , याने कई बहुमूल्य वर्ष खराब हो जाते हैं। जबकि बगैर इसके इतनी अवधि में मुकदमे बहुत आगे तक पहुंच सकते हैं इसलिए हमें ऐसी एप्लीकेशन लगाने से पहले अपने ग्राउंड को अच्छे से अपने सलाहकार से समझ लेना चाहिए या जजमेंट को पढ़ लेना चाहिए कि किस प्रकार लोगो को सफलता मिली । सबसे जरूरत बात और यह एप्लीकेशन में कोई भी नए सबूत बाहर से नहीं लाए जा सकते। केवल और केवल आरोप पत्र तक ही सीमित रहा जा सकता है । जिसके कारण आरोपमुक्त होना कठिन होता है। मेरा यह ब्लॉग सामान्य तरीके से बनाया गया है , इसमें ज्यादातर तरीके के मुकदमों को ध्यान ...